- घर में श्वान के हमले से दो सगी मासूम बहने जख्मी जबलपुर, (ईएमएस)। पाटन के ग्राम आगासौद गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के सामने खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया| मां ने जब बच्ची को बचाने की कोशिश की तो श्वान अंदर घुस गया और अंदर सो रही 6 माह की मासूम को मुंह में दबाकर भागा| उसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, दोनों बच्चियां गंभीर है उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पाटन अस्पताल से बच्चियों को मेडिकल रेफर किया गया है। लेकिन परिजनों ने बच्चियों को निजी अस्पताल में भरती कराया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आगासोद निवासी नरेश व उसकी पत्नी सुलोचना भवेदी दो मजदूरी करते है। दो दिन पहले पति काम से बाहर गए थे, घर पर सुलोचना दो बच्चियों के साथ थी। गांव में ही एक किसान ने खेत में बना मकान उन्हें रहने को दिया था। सुलोचना घर के अंदर काम कर रही थी, बाहर तीन साल की प्राची खेल रही थी, तभी एक अवारा श्वान ने बच्ची पर हमला किया। उसकी चीख पुकार सुनकर मां सुलोचना घर के बाहर निकली और लाठी को श्वान को भगाया, इसी बीच श्वान घर में घुसा और अंदर सो रही 6 साल की मासूम बच्ची को मुंह में दबाकर ले भागा, गांव के लोगों ने श्वान के मुंह से बच्ची को छुड़ाया। दोनों ही बच्ची के शरीर में गहरे घाव आए हैं। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों बच्चियों को जबलपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए दोनों बच्चियों को भरती कर लिया है। सुलोचना का कहना है कि क्षेत्रीय नागरिकों ने दोनों ही बेटियों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टर ने बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण सर्जरी की सलाह दी हैं। सुनील साहू / मोनिका / 19 मई 2026 / 06.55