क्षेत्रीय
19-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो कारों के टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।‌ घायलों को गंभीर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर है। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कल देर रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार दूसरी कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा बायपास ओवरब्रिज पर देर रात हुआ। हादसे में मृतक का नाम प्रथम पिता अनिल उम्र बावीस साल निवासी रंगवासा है। जबकि घायलों के नाम चेतन पिता दिनेश उम्र पैंतीस साल निवासी मालीखेती और कृष्णा पिता दीपक निवासी सांवेर तथा युवराज उम्र उनतीस साल निवासी सांवेर है। युवराज दूसरी कार में सवार था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों कारें बायपास से तेजी से जा रही थी। उसी दौरान ब्रिज पर ओवरटेक के प्रयास में दोनों कारें चालकों के हाथों अनियंत्रित हो गई और टकरा गई। टक्कर ऐसी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एक कार के सवार प्रथम की सिर और सीने में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी चेतन और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी में सवार युवक युवराज भी बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैफिक भी जाम हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया और ट्रैफिक सुचारु किया तथा कारों से घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाते मृतक प्रथम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आनंद पुरोहित/ 19 मई 2026