क्षेत्रीय
19-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज हड़ताल का ऐलान किया है जिसके तहत 20 मई बुधवार को पूरे देश के साथ जबलपुर की थोक व फुटकर दुकाने बंद रहेगी। एसोसिएशन का कहना है कि यह मुद्दा सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है। अस्पतालों के मेडिकल शॉप बंद से मुक्त...... एसोसिएशन ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार की आड़ में नकली, एक्सपायरी एवं गलत दवाओं के वितरण की संभावनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से मुक्त रखा गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ये हैं प्रमुख मांगें......... ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए| - कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक के साथ ही नकली और बिना निगरानी वाली दवाओं पर कार्रवाई की मांग प्रमुख है| ..../ ईएमएस / 19 मई 2026