क्षेत्रीय
19-May-2026
...


- नौ थाना क्षेत्रों के 41 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रायपुर (ईएमएस)। राजधानी रायपुर के पश्चिम जोन पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देश पर नौ थाना क्षेत्रों के कुल 41 बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई और गुंडागर्दी, अपराध तथा नशे से दूर रहने की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी संदिग्ध और निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की बात भी कही गई। पश्चिम जोन पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। काउंसलिंग और चेतावनी देने के बाद सभी बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय विशेष सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजा गया। पश्चिम जोन के नौ थाना क्षेत्रों से कुल 41 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/19 मई 2026