उज्जैन (ईएमएस)। शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर मध्य प्रदेश शासन के जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अंतर्गत अच्युतानंद प्रसादिक व्यायाम शाला भागसीपुरा द्वारा सुबह एवं शाम दो शिफ्ट में 200 से अधिक बालक बालिकाओं को तैराकी, गोताखोरी, एवं डूबने से बचाने का प्रशिक्षण प्रशिक्षक विनोद चौरसिया द्वारा दिया जा रहा है व्यायामशाला के मंत्री अजय विपट ने बताया कि 100 वर्ष से निरंतर शिप्रा नदी में प्रशिक्षण संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें बालक बालिका महिला, पुरुष, द्वारा तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने का कार्य किया जाएगा प्रशिक्षण शिविर में जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड जी, एव रविंद्र पेंढारकर,सुनील पित्रे, ने निरीक्षण कर बच्चों को बताया कि तैरने वाला व्यक्ति स्वयं की जान बचा सकता है एवं दूसरों की भी रक्षा कर सकता है* ईएमएस/19/05/2026