नर्मदापुरम (ईएमएस)। प्राचीन आर्ष गुरुकुल नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के तटवर्ती ग्रामों के वहालीकरण कार्ययोजना एवं सहायक नदियों पर कार्य हेतु संवाद कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पावरखेड़ा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक, जन अभियान परिषद के अध्यक्ष, गुरुकुल डायरेक्टर एवं नर्मदा समग्र के रीजनल हेड सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 90 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। सभी उपस्थितजनों द्वारा नर्मदा की सहायक नदियों के संरक्षण, पुनर्जीवन, जल संरचना एवं सतत कृषि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन ग्रामीण सर्विसेस द्वारा जन अभियान परिषद, नर्मदा समग्र एवं आर्ष गुरुकुल के सहयोग से किया गया। इंडियन ग्रामीण सर्विसेस की ओर से रीजनल हेड हरिओम गोस्वामी के मार्गदर्शन में सुधीर यादव एवं शशिकांत श्रोती ने नर्मदा की सहायक नदियों के संरक्षण एवं समुदाय आधारित कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सतत कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 19 मई 2026