क्षेत्रीय
19-May-2026
...


- दो वार्डों की विभिन्न गलियों एवं बस्तियों में किया गया रासायनिक धुएं का छिड़काव कटनी (ईएमएस)1 नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया स्वास्थ्य अमले द्वारा सोमवार शाम बाल गंगाधर तिलक वार्ड एवं रघुनाथ गंज वार्ड की विभिन्न गलियों, आवासीय क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों पर रासायनिक धुएं का छिड़काव कर मच्छरों के विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई । अभियान के अंतर्गत दो वार्डों की विभिन्न गलियों में विशेष रूप से फॉगिंग मशीनों के माध्यम से रासायनिक धुआं छोड़ा गया, जिससे मच्छरों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। निगम प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में भी नियमित रूप से फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, पानी का अनावश्यक जमाव न होने दें तथा मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं। निगम प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगामी दिनों में भी सतत जारी रखा जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 19 मई 2026