क्षेत्रीय
19-May-2026
...


भोपाल (ईएमएस) । पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में लंबित सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) डॉ. नीरज चौरसिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी बैरसिया एवं थाना प्रभारी बैरसिया द्वारा थाना बैरसिया परिसर में सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 25 शिकायतकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों की स्थिति से अवगत कराते हुए संतुष्टिपूर्ण निराकरण के प्रयास किये गये। भोपाल देहात पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे जनता और पुलिस के मध्य विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ किया जा सके।