क्षेत्रीय
19-May-2026
...


- क्राइम ब्रोच ने शहर के अलग-अलग थाना इलाको से दबोचा भोपाल(ईएमएस)। क्राइम ब्रांच भोपाल की टीमो ने शहर के अलग-अलग थाना इलाको से 9 ऐसे आदतन बैखौफ बदमाशो को गिरफ्तार किया है, जो जिला बदर का आदेश होने के बाद भी शहर में ही घूम रहे थे। बदमाश शहर में रहते हुए पुलिस की नजरो से बचने के लिये छिपकर रहते हुए फरारी काट रहे थे, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीमों ने उन्हें खोज निकाला। क्राइम ब्रांच की इस कार्यवाही से थाना पुलिस के नेटवर्क पर सवालिया निशान लग रहा है, कि आखिर उसे इनकी भनक क्यो नहीं लग सकी। अफसरो से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच टीम द्वारा जिला बदर किये गये ऐसे बदमाशो के साथ ही आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की गई थी। टीम को सूचनाऐं मिल रही थी की कुछ बदमाश जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर वापस भोपाल जिले की सीमा में आकर अलग-अलग इलाको में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो रहे है। इस पर टीमों ने लगातार निगरानी करते हुए मुखबिरो की मदद से शहर के अलग-अलग थाना इलाको में दबिश देकर जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही थाना स्टेशन बजरिया, एम.पी. नगर, कोहेफिजा, श्यामला हिल्स, शाहपुरा एवं हबीबगंज क्षेत्र में की गई। अभियान के दौरान मनोज उर्फ टुक्की निवासी स्टेशन बजरिया, इरफान उर्फ तोता और बिलाल दोनो निवासी एमपी नगर, दानिश खॉन निवासी कोहेफिजा, शनि उर्फ अंकिता निवासी श्यामला हिल्स, शाहरूख खॉन निवासी बैरागढ, सुमित करोसिया, निवासी हबीबगंज, राजू उर्फ बसंत निवासी स्टेशन बजरिया और आशीष खेरदे उर्फ आशीष बलाई निवासी शाहपुरा को दबोचा गया है। गिरफ्तार बदमाशो को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि जिला बदर आदेश ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जारी किया जाता है, जिनकी गतिविधियां क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बनती हैं। जुनेद / 19 मई