- क्राइम ब्रांच ने डेढ़ लाख के नशीले डोडा चूरा के साथ दबोचा - ग्राहको को खपाने कि फिराक में खड़ा था तस्कर - क्राइम ब्रांच ने पहले ही दबोचा, मोबाइल से होगा नेटवर्क का खुलासा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को 21 किलो से अधिक डोडा चूरा सहित गिरफ्तार किया है। टीम ने तस्कर को उस समय दबोच लिया जब वह माल की डिलेवरी देने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहाने से मिली जानकारी के अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली की गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित आरआरएल ब्रिज के किनारे एक युवक बैगों में नशीला डोडा चूरा लेकर बैठा है, जो उसे खपाने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय रायसिख पिता वंशी सिंह (24) निवासी बाड़ी जिला रायसेन के रुप में हुई। आरोपी के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर उसमें डेढ़ लाख कीमत का 21 किलो से अधिक डोडा चूरा रखा मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर गिरफ्तार करते हुए नशीले पदार्थ सहित दो मोबाइल फोन भी जप्त हैं। पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है की वह इस धंधे में कब से जुड़ा है, और माल कहॉ से लाकर इसे कहॉ-कहॉ सप्लाई करता था । जॉच टीम का कहना है की पकड़ाया गया तस्कर मेहनत-मजदूरी का काम करता है, आरोपी के मोबाइलो की भी जॉच की जा रही है, जिससे नशीले पदार्थ तस्कर के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। जुनेद / 19 मई