खेल
20-May-2026
...


बेंगलुरु (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) का प्रदर्शन आईपीएल के इस 19 वें सत्र में भी शानदार रहा है और वह सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंची है। आरसीबी ने पिछले साल भी खिताब जीता था जिसे बरकरार रखना इस बार भी उसका लक्ष्य है और टीम उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। टीम के इस सत्र में असाधारण प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उसके क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा है कि इस शानदार फॉर्म का कारण एक अनूठी सोच है, जिसने पिछली बार खिताब जीतने के बावजूद खिलाड़ियों को आत्मसंतुष्टि से दूर रखा। बोबाट ने कहा, मैं यह महसूस नहीं करना चाहता जैसे हमने माउंट एवरेस्ट फतेह कर लिया हो। हम हमेशा आग बढ़त रहना चाहते हैं। हमारी सोच हमेशा आक्रामक होनी चाहिये। यह विचार टीम के भीतर लगातार गूंजता रहता है, जिसका लक्ष्य यह पक्का करना है कि खिलाड़ी कभी भी अपनी पिछली उपलब्धियों पर स्थिर न हों, बल्कि हमेशा अगले लक्ष्य की तलाश में रहें। इस दौरान एक महत्वपूर्ण पहलू तेजी से अपने को हालातों के अनुकूल ढालना और अपनी रणनीति को लगातार नया रूप देना है। बोबाट के अनुसार, मेरे लिए और यहां तक कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी, तेजी से अपने को ढालना, अपनी सोच को फिर से सेट करना और यह तय करना कि अब हम आगे किस चीज पर काम करने वाले हैं, यह सचमुच बहुत जरूरी है। यह प्रक्रिया खिलाड़ियों को वर्तमान चुनौती पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य के लिए तैयार रहने में सहायता करती है। इसके साथ ही इस रणनीति को सफल बनाने में डग आउट में मौजूद खिलाड़ियों की विविधता भी एक अहम भूमिका निभाती है। बोबाट ने बताया कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल है। गिरजा/ईएमएस 20मई 2026