जबलपुर, (ईएमएस)। मदनमहल थानान्तर्गत कल महानद्दा तालाब के समीप मोटर साइकिल सवार दो युवकों को तेज रफ्तार मोटर साइकिल के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों को हाथ पैरों में चोटें आयीं है जिन्हें घायल हालत में उनके साथ चल रहे दो अन्य मोटर साइकिल सवार युवकों ने ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं टक्कर मारने वाले मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मदन महल पुलिस ने बताया कि शंकर मंदिर कोतवाली नरसिंहपुर निवासी शैलेन्द्र बाथरे मोबाईल शॉप चलता है। कल वह नरसिंहपुर से अपने दोस्त यशराज चढ़ार की मोटर साइकिल से और दूसरी मोटर साइकिल में उसका भाई यशवंत रजक और राज चढ़ार जबलपुर कपड़ों की शॉपिंग करनेगोरखपुर बाजार जा रहे थे जैसे ही वे महानद्दा तालाब के समीप पहुंचे फ्लाई ओवर के ढलान पर उतर रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल के चालक ने यशवंत रजक की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी घटना में गाड़ी समेत गिरने से यशवंत व राज को हाथ पैरों में चोटें आयीं है। घटना के बाद आरोपी मोटर साइकिल चालक छोटी लाईन की तरफ भाग गया। सुनील साहू / मोनिका / 20 मई 2026