उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस थाने में एक युवक के साथ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ के नेवाली पाड़ा में रहने वाले राकेश कुमार नारायण स्वाईन (३५) ने मलंगवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले और सुप्रीम सुयोग फेनिक्युलर रोपवे प्रायवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में ड्राइवर का काम करने वाले इरफान सय्यद के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत हिल लाइन पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार, 18 मई को सुबह करीब 6.20 बजे वह महिंद्रा गाड़ी से अपने घर जा रहा था तब मलंगवाड़ी क्षेत्र में इरफान सय्यद बाइक से आया और उनकी गाड़ी रोककर उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा। और फिर उसने कहा कि तुमने मुझे नौकरी से क्यों निकाला, यह कहते हुए उसने बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसने देख लेने की धमकी दी। इस हमले में उन्हें कंधे, पीठ और पैर में चोटें आईं। बहरहाल हिल लाइन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच पुलिस नायक पादीर कर रहे हैं। संतोष झा- २० मई/२०२६/ईएमएस