नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के केशव चौक इलाके में देर रात बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक शाहदरा की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना केशव चौक के पास की बताई जा रही है। यहां बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। सोमंवार-मंगलवार दरमियानी रात अमानुल्लाह देर रात स्कूटी से शाहदरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान केशव चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने युवक पर बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। - नई दिल्ली/ईएमएस/20/ मई/2026