राज्य
20-May-2026


प्रयागराज,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं लांघने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने कोचिंग से लौटते समय छात्रा का अपहरण कर उसे प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसे नशे के इंजेक्शन देकर अपंग जैसी हालत में रखा और बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिगरेट के टुकड़ों से दागा और चाकू से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। नंदिनी परसाई/20 मई 2026