श्योपुर ( ईएमएस ) | जिले के कराहल कस्बे की गुर्जर बस्ती में मंगलवार की रात अज्ञात हमलावर ने घर में सो रही महिला द्रोपदी गुर्जर (50) पर धारदार हथियार से हमला हत्या कर दी । पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है | जानकारी के अनुसार, द्रोपदी गुर्जर पत्नी कमल गुर्जर रात में घर में सो रही थीं। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया। हमलावर ने महिला की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। आरोपी ने पहले मकान की बिजली काटकर घर को अंधेरे में डुबोया, फिर महिला की हत्या कर दी। घटना के समय महिला का पति कमल गुर्जर मकान की छत पर सो रहा था। आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कराहल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, फोरेंसिक टीम ने सैंपल उठा शव को पीएम के लिए भेज मामला दर्ज कर लिया है |