क्षेत्रीय
20-May-2026
...


- घर से बाहर बुलाकर पेट में घोंप दिया चाकू - बचने के लिये मोबाइल किया स्विच ऑफ, पुलिस ने फिर भी दबोच लिया भोपाल(ईएमएस)। शहर के थाना स्टेशन बजरिया इलाके में साली के पेट में चाकू घोपंकर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी जीजा को पुलिस ने सायबर टीम की मदद से दबोच लिया है। आरोपी जीजा पत्नी के फोन पर साली से लंबे समय तक बात करने को लेकर भड़क गया था। गुस्साया जीजा साली के घर पहुचां और उसे घर से बाहर बुलाकर दुर्व्यवयवहार करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर साली के पेट में मार दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी शिल्पा कौरव से मिली जानकारी के अनुसार फरियदिया राजकुमारी नागवंशी ने बताया की उसके जीजा दशरथ उर्फ राज बीती 16 मार्च को उसके घर आकर आवाज लगाकर उसे बाहर बुलाया। उसके बाहर आने पर दशरथ ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरु कर दिया। जब उसने उसका विरोध किया तब आरोपी जीजा ने अपने पास रखा चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में घातक वार कर घायल कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गया। घायल पीड़िता को इलाज के लिये हमीदिया असप्ताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल पीड़िता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह अपनी बहन से फोन पर बातचीत करती थी, इस बात को लेकर उसका जीजा दशरथ नागवंशी गुस्सा होता था। इसी बात को लेकर जीजा ने उस पर कातिलाना हमला किया है। पुलिस ने बताया की वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, ओर पुलिस से बचने के लिये बार-बार अपना मोबाईल फोन बंद चालू कर लोकेशन बदल रहा था, जिससे वह पुलिस की नजरो से बच रहा था। आखिरकार सायबर टीम ने आरोपी का मोबाईल पर लगातार नजर रखते हुए उसकी लोकेशन ढूंढ निकाली और घेराबंदी कर फरार जीजा दशरथ उर्फ राज कतिया पिता मोहन कतिया (32) अस्थाई निवासी बजरियो स्थाई पता पिपरिया नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से बाइक सहित घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू जप्त किया है। पुलिस का कहना है की आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। जुनेद / 20 मई