क्षेत्रीय
20-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा लंबित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विष्वविद्यालय सुश्री हिना खान(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बगौली के द्वारा थाना बल की टीम व तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को मुखबिर सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी जिला इन्दौर में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने इंदौर पहुॅचकर हीरा नगर थाना क्षेत्र में आरोपी की तलाष की गई तो ज्ञात हुआ कि आरोपी होटल गोल्डन ईपोच में ठहरा हुआ है। जिस पर से पुलिस टीम ने होटल में जाकर देखा तो आरोपी होटल के एक कमरे में मय अपनी पत्नी के साथ उपस्थित मिला। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सत्यनारायण उर्फ राजू भदौरिया पुत्र रामाधार सिंह भदौरिया उम्र 41 साल निवासी 105 न्यू द्वारिकापुरी थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर का होना बताया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया जहॉ उसे थाना सिरोल के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था एवं पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रहकर फरारी काट रहा था। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेष कर पुलिस रिमांड लिया जाकर आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी। घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी आनंद सिंह चौहान निवासी टीपी नगर बहोड़ापुर ने थाना सिरोल में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी लड़की वैष्णवी ने सत्यनारायण उर्फ राजू भदौरिया से प्रेम विवाह कर ईस्ट मैरेडियन में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। बाद में मेरी बेटी को पता चला कि सत्यनारायण उर्फ राजू भदौरिया पहले से शादी शुदा है और उसके बच्चे भी है इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई चलती रहती थी। दिनांक 11.02.2026 को मेरे लड़के के पास सत्यनारायण उर्फ राजू भदौरिया का फोन आया कि तुम वैष्णवी के फ्लैट पर जाओ कुछ गडबड है। हमने फ्लैट पर जाकर देखा तो मेरी बेटी की लाष पंखे पर लगी फांसी पर झूल रही थी। उक्त सूचना पर से थाना सिरोल पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच की गई तो मृतिका द्वारा आत्महत्या से पूर्व मोबाइल में बनाया गया वीडियो, परिजनों एवं अन्य साक्षियों के कथन तथा घटनाक्रम के आधार पर यह तथ्य सामने आये कि घटना के दिन मृतिका के साथ आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं प्रताड़ना की गई थी। इसके बाद मृतिका ने अपने किराये के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके आधार पर थाना सिरोल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र0 55/26 धारा 108,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।