रायपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छठवां जनसमस्या निवारण शिविर 22 मई 2026, शुक्रवार को रायपुर उत्तर एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 2 में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर शहीद स्मारक भवन, जीई मार्ग में लगाया जाएगा। इसमें वार्ड क्रमांक 6, 13, 14, 26, 27, 28 एवं 35 के नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनमें राजस्व, विद्युत, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े विभाग शामिल रहेंगे। प्रशासन के अनुसार आम जनता से शिविर स्थल पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन के समाधान की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 मई 2026 : जोन 8 के लिए अग्रसेन भवन, टाटीबंध, 28 मई 2026 : जोन 7 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, 29 मई 2026 : जोन 9 के लिए गारमेंट फैक्टरी, पॉम बेलाजियों के सामने, 5 जून 2026 : जोन 10 के लिए देवपुरी धर्मशाला (गुरुद्वारा), कमल विहार गेट के पास शिविर आयोजित किए जाएंगे। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/20 मई 2026