राज्य
20-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आर डी विक्टोरियस की ट्रेनर व सह कोच तथा मध्यप्रदेश एसकेआईएफ कराते टीम की कप्तान और ग्राम कोदरिया निवासी सेंसई राधिका पंचोले ने आंबेडकर खेल रत्न पुरस्कार हासिल किया है। एलेट स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी राधिका पंचोले ने अपनी इस उपलब्धि से कोदरिया ग्राम हीं नहीं प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो कि राधिका को कोड़ाई कराते कप के लिए मध्य प्रदेश टीम की कमान भी सेंसई की तरह सौंपी गई थी, जिसमें उन्हें 5 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए थे। वे इसके पहले भी नेपाल की अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में स्वर्ण एवं कन्याकुमारी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। वे अब 12वीं माउंट एवरेस्ट अंतराष्ट्रीय स्पर्धा जो कि 29 से 31 मई को काठमांडू में आयोजित की जाएगी उसमें पाकिस्तान को हराकर एक नया कीर्तिमान रचना चाहती है। वे इंदौर जिले के इतिहास की पहली खिलाड़ी बन चुकी है, जिन्हें फेंसिंग ओर कराते के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया। आनंद पुरोहित/ 20 मई 2026