हाथरस (ईएमएस)। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया का आज अंतिम दिवस है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं एवं अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी भरकर एसई आईडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि जिन्होंने अभी तक स्व-गणना नहीं की है, वे अंतिम अवसर का लाभ उठाकर तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भरें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 20 मई 2026