राज्य
20-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से अब युवाओं को विदेशों में रोजगार पाने का अवसर मिल रहा है। सेवायोजन विभाग द्वारा सऊदी अरब और जर्मनी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।सऊदी अरब में फेब्रीकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर, पाइप फेब्रीकेटर, स्ट्रक्चरल फेब्रीकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फेब्रीकेशन फोरमैन और मैकेनिकल फिटर समेत कई पदों पर भर्ती की जा रही है। वहीं जर्मनी में अस्पताल, क्लीनिक और केयर होम के लिए नर्स पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता आवश्यक है।जर्मनी में नर्स पद के लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है तथा वेतन लगभग 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह बताया गया है। अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा का ज्ञान आवश्यक है। जर्मनी के लिए जर्मन भाषा बी-2 स्तर अनिवार्य रखा गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 20 मई 2026

खबरें और भी हैं