राज्य
20-May-2026


-14.630 किलोग्राम गांजा कीमती 2 लाख 40 हजार रुपये जप्त आरोपी उड़ीसा से खरीदकर लाया गांजे को, ट्रेने बदल-बदल कर जालौन ले जा रहा था। ट्रेन के इंतजार मे बीना आउटर साईड गंदे नाले के पास से आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। भोपाल (ईएमएस) । रेल इकाई भोपाल मे श्रीमान अंकित जायसवाल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के कुशल मार्गदर्शन मे एवं श्रीमती नीतू डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल एवं रामस्नेही चौहान उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी निरी. जहीर खान के कुशल नेतृत्व मे गांजा तस्करी नेटवर्क पर टीम गठित कर कार्यवाही की गई जिसमें विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर बीना आउटर गंदे नाले के पास से एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक की बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये हुये किसी ट्रेन से जाने की फिराक मे खड़ा है समय रहते दबिश दी गई तो पकड़ा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराकर जीआरपी टीम बीना आउटर गंदे नाले के पास पहुंची जहां मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का वयक्ति मिलने उसे पकड़ा जाकर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम ध्रुव यादव पिता शहदेव यादव उम्र 29 साल निवासी मोहल्ला तेरीबुल्दा थाना कालपी जिला जालोनी (उ.प्र.) का होना बताया। जिसकी वैधानिक तरीके से उसके कब्जे की सफेद बोरी की तलाशी लेने पर खाकी रंग के टेप से लिपटे हुये सात बंडल मिले। प्रत्येक बंडल को विवेचना किट मे रखे चाकू की मदद से काटकर देखा गया तो प्रत्येक बंडल मे अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसके संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी ध्रुव यादव द्वारा गांजा स्वयं का होना बताया। जिसका वजन करने पर कुल वजन सफेद बोरी सहित 14.630 किलोग्राम होना पाया गया जिसको सीलबंद कर जप्त किया गया। एवं प्रांरभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दीगर राज्य उड़ीसा से पकड़े जाने के डर से ट्रेन बदल-बदल कर गांजा लाया है। आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर गहन तरीके से पूछताछ की जा रही है। आरोपी नाम व पता - ध्रुव यादव पिता शहदेव यादव उम्र 29 साल निवासी मोहल्ला तेरीबुल्दा थाना कालपी जिला जालोनी (उ.प्र.) जुनेद/20मई2026