हरिद्वार (ईएमएस)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद हरिद्वार की बैठक गत दिवस कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में बीपी चैहान की अध्यक्षता और महामंत्री जेपी चाहर के संचालन में संपन्न हो गई। पेंशनर्स की हंगामेदार बैठक में प्रांतीय चुनाव प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे चुनौती देने का फैसला किया गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित का 9 जून को रूड़की में नियम विरुद्ध आहूत सभा को अवैध बताया गया है और इसकी शिकायत उपनिबंधक, फर्म सोसाइटी एवं चिट्स सहित संबंधित को भेजने का निर्णय भी लिया गया है। पेंशनर्स की बैठक में दो तीन प्रांतीय प्राधिकारियों द्वारा संस्था को अपदस्थ करने की नीयत से बायलॉज के विपरीत कूट को उजागर करते हुए उप निबंधक के पर्यवेक्षण में चुनाव कराने की मांग की गई है। यह भी लिखा गया है कि विधिवत चुनाव होने तक निवर्तमान कार्यकारिणी और कोष की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। ऑर्गेनाइजेशन के जिला महामंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रांतीय संरक्षक राम कुमार अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष एमके अग्रवाल, प्रांत के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक वीके गुप्ता, जोनल उपाध्यक्ष एलसी पाण्डेय आदि प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए हैं और इन पदाधिकारियों को प्रांत से वार्ता करने का अधिकार भी दिया गया है। लगभग तीन घंटे तक चली हंगामेदार सभा में मई माह में जन्मे पेंशनर्स का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया और दिल्ली में अखिल भारतीय संस्था द्वारा चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित पेंशनर एसपी चमोली का सम्मान किया गया तथा अंत में कर्मचारी समाज के हितों के लिए चार दशकों तक संघर्षरत रहे कर्मचारी नेता और पूर्व एमएलसी बीइन सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा अपने दिवंगत साथियों शिव कुमार शर्मा एडवोकेट और धर्मवीर माथुर को श्रद्धांजलि दी गई। देर से प्राप्त दुखद सूचना पर पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। पेंशनर्स की बैठक में जिलाध्यक्ष बीपी चैहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलसी पाण्डेय, उपाध्यक्ष बीपी सिंह सैनी, सुखवंश सिंह, भूपेंद्र सिंह, एचसी पाण्डेय, आरके जोशी, मंजू सिंह, रामसरीख, रमेश पंत, मुकुल पाण्डेय, अतर सिंह, ममता बहुगुणा, विजयलक्ष्मी पोखरियाल, अरविंद कश्यप, विमलेश शर्मा, कुंअर सिंह, रमेश कुमार, रेशम सिंह, एस पी चमोली आदि ने अपने विचार रखे। (फोटो-07) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 मई 2026