राज्य
20-May-2026


हरिद्वार (ईएमएस)। बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली बहादराबाद पुलिस के मुताबिक पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्रधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने बीते रोज क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी बहादराबाद क्षेत्र से एक नशा तस्कर को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.84 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विनीत चैधरी पुत्र सतीश निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 मई 2026