राज्य
21-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना 18 मई को दसघरा गांव से मिली थी। पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के दसघरा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान बीना नाम की महिला के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों के बयानों और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले को लेकर मृतका के पति राजू सिंह और उसके दो भाइयों को नामजद किया है और फिलहाल इनमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और पुलिस इस पूरी घटना की आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य आरोपी की पहचान बीना के पति 27 वर्षीय पति राजू सिंह और उसके 22 वर्षीय देवर राजकुमार के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस बारे में बुधवार को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें 18 मई को दसघरा गांव से मिली थी। पुलिस के अनुसार, उन्हें एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि एक महिला एक इमारत से गिर गई है। खबर मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दराडे शरद भास्कर ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि चूंकि उनकी शादी को सात साल से भी कम समय हुआ था, इसलिए दहेज हत्या से जुड़े प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई और मामले की सूचना करोल बाग के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को दी गई। भास्कर ने बताया कि एसडीएम ने महिला के परिवार वालों के बयान दर्ज किए, जबकि रोहिणी से आई क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने मौके का मुआयना किया और वैज्ञानिक तरीके से सबूत इकट्ठा किए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026