राज्य
21-May-2026


फरीदाबाद (ईएमएस)। फरीदाबाद बॉर्डर स्थित दिल्ली-आगरा हाईवे का बदरपुर टोल टैक्स प्लाजा अगले छह महीने में बैरियर फ्री हो जाएगा। एनएचएआई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हाईटेक सिस्टम लगने के बाद यहां वाहनों को बिना रोके कैमरों से टोल टैक्स की वसूली दिल्ली-आगरा हाईवे का बदरपुर टोल टैक्स प्लाजा टोल बैरियर मुक्त होगा। छह माह के अंदर इस टोल प्लाजा पर वाहनों को बिना रोके टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईटेक सिस्टम लगने के बाद यहां कैमरों से टोल टैक्स की वसूली होगी। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच बदरपुर टोल प्लाजा से करीब 50 हजार वाहन हर रोज गुजरते हैं। टोल वसूलने के लिए यहां पर बैरियर लगा हुआ है। इस वजह से टोल कटवाने के लिए वाहनों को रुकना पड़ता है। सुबह-शाम व्यस्त घंटों में यहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। इसे देखते हुए एनएचएआई प्रबंधन ने इस टोल प्लाजा पर टोल बैरियर खत्म करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। अगले छह माह में इसे पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य तय किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बदरपुर टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें खत्म हो जाएंगी। इससे वाहन चालक बेरोकटोक निकल सकेंगे। अधिकारियों का दावा है कि इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण में भी कमी आएगी। नई टोल वसूली प्रणाली के तहत बदरपुर फ्लाईओवर के ऊपर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026