राज्य
21-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआइएमटीसी) के आह्वान पर व्यावसायिक वाहनों की तीन दिवसीय हड़ताल मध्य रात्रि से शुरू हो गई है, जिसका वास्तविक असर बृहस्पतिवार से दिखाई देगा। दावा है कि इस अवधि में दूसरे राज्यों से व्यावसायिक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे। व्यावसायिक वाहनों पर हरित शुल्क बढ़ाने व वायु प्रदूषण मामले में कुछ वर्ग के व्यावसायिक वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे फैसलों के विरूद्ध एआइएमटीसी ने 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल से प्रभावित राज्यों में दिल्ली के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हिमाचल प्रदेश जैसे नजदीक के राज्य के होने की आशंका है। क्योंकि, ट्रकों को वहीं पर रोकने की रणनीति बनी है। इससे दिल्ली की सीमाओं पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026