राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। भीषण गर्मी के दौरान यमुनापार में एसी फटने की कई घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यमुनापार में डेढ़ माह में एसी फटने की तीन बड़े हादसे हो गए। बुधवार को जीटीबी एन्क्लेव क्षेत्र में एक फ्लैट में स्प्लिट एसी फट गया। एसी फटने से घर में आग लग गई। हादसे के दौरान घर में तीन लोग मौजूद थे। किसी तरह परिवार ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। हादसे से एक ही दिन पहले परिवार ने ऑनलाइन बुकिंग करके एसी में गैस भरवाई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026