अंतर्राष्ट्रीय
21-May-2026
...


- 6 से 12 महीनों में दुनिया में खड़ा हो सकता है गंभीर संकट तेहरान (ईएमएस)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले 26 जहाजों का संचालन उसकी निगरानी और अनुमति से कराया गया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, आईएआरजीसी ने कहा कि जलडमरूमध्य में किसी भी जहाज की आवाजाही अब उसके समन्वय के बिना संभव नहीं होगी। इसके साथ ही ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने एक नया समुद्री नक्शा जारी कर नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया है। इस क्षेत्र में जहाजों को प्रवेश और आवाजाही के लिए ईरानी अनुमति अनिवार्य होगी। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के टकराव के बाद तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी कर दी थी। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगाते हुए तेल निर्यात पर दबाव बढ़ाया। इस तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति बनी रही तो आने वाले 6 से 12 महीनों में दुनिया गंभीर खाद्य मूल्य संकट का सामना कर सकती है। अंकित