21-May-2026
...


- कहा वंचितों की आवाज थे दुर्गा सोरेन रांची (ईएमएस)।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर नामकुम स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं सुप्रियो भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के महान योद्धा, समाजसेवी और क्रांतिकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल रहा है। वे सदैव गरीबों, वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज बने रहे। झारखंड राज्य की स्थापना में उनका योगदान अमिट है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी विचारधारा और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। - 21मई/26