21-May-2026
...


- आरसेटी शिवपुरी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं स्वरोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की गई शिवपुरी ( ईएमएस ) | भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शिवपुरी द्वारा 08 मई से 20 मई तक आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा कृषकों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने तथा कृषि आधारित व्यवसाय को विकसित करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि कार्य हेतु बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण अंतर्गत गतदिवस सभी प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं कृषि प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया समापन कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। समापन अवसर पर आरसेटी शिवपुरी के निदेशक डी.पी. शर्मा, संकाय सदस्य विनय सिंह राजपूत, डीएसटी मदनमोहन मिश्रा सहित 21 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।