क्षेत्रीय
21-May-2026
...


श्योपुर (ईएमएस)| राजस्व अमले द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम जावदेश्वर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार मानपुर श्री टीएस लकडा के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस की टीम द्वारा सर्वे क्रमांक 165, 176, 177 एवं 178 में पंचायत भवन के परिसर की ओर जाने वाले सार्वजनिक शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।