क्षेत्रीय
21-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मंडावली इलाके में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान गीता ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिछले साल ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे पुलिस को एक पीसीआर काल मिली थी की एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके के निरीक्षण के दौरान क्राइम टीम ने महिला के शव पर गले में फंदे के निशान पाए। घटनास्थल से एक दुपट्टा बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल भेज दिया। महिला के पति राकेश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026