शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा मैच हैदराबाद (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुक्रवार को यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। दोनो ही टीमों का ये अंतिम लीग मैच है जिसे ये जीतने का प्रयास करेंगी ताकि प्लेऑफ मुकाबलों के लिए लय हासिल की जा सके। आरसीबी अभी अंक तालिका में 18 अंक लेकर नंबर एक पर है। वह इस मैच को जीतकर अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। शुक्रवार को जीत उसे फाइनल में पहुंचने के दो अवसर दिला देगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैच में 16 अंक से तीसरे स्थान पर है और वह इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर शीर्ष दो में आना चाहेगी । जिससे उसे भी फाइनल के लिए दो अवसर मिल सकें। कप्तान रजत पाटीदार की आरसीबी के पास अनुभवी विराट कोहली सहित कई अच्छे बल्लेबाज हैं। उसके बल्लेबाजों ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है जिससे वह इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है। उसके पास जोश हजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं। स्पिन ऑलरांडर के तौर पर उसके पास कृणाल पंड्या जैसा गेंदबाज हैं। वहीं दूसरी ओर कप्तान पैट कमिंग की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी साबित की है। उसे पास अभिषेक शर्मा , ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। टीम की कमजोरी निरंतरता की कमी और गेंदबाजी है। उसे पिछले चार में से दो मैच में हार का समना करना पड़ा है जिससे भी वह दबाव में रहेगी। पैट कमिंस और ईशान मलिंगा को छोड़कर टीम के पास अच्छे गेंदबाजों की कमी है, ऐसे में उसके लिए आरसीबी के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना कठिन होगा। लक्ष्य का बचाव करने में भी अब तक इस सत्र में उसके गेंदबाजी कमजोर साबित हुए हैं। टीम की गेंदबाजी केवल कमिंस पर भी निर्भर है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अबतक दोनो के बीच करीब 20 मुकाबले हुए हैं। इसमें दोनो ही टीमों ने 10-10 जीते हैं। कुल मिलाकर ये मैच रोमांचक होना तय है। दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं : सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, आर एस अंबरीश, हर्ष दुबे, क्रेंस फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल हिंगे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल। गिरजा/ईएमएस 21 मई 2026