इन्दौर (ईएमएस) काउंटी क्रिकेट ग्राउंड केट रोड इंदौर पर पाटीदार समाज इंदौर महानगर द्वारा इंदौर पाटीदार क्रिकेट लीग सीजन 1 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से आम इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मुकाबले दूधिया रोशनी में रात 8 बजे से हो रहे हैं। जिसमें इंदौर की 16 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन स्थल पर बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए साधन व खाने-पीने की सामग्री के साथ अन्य स्टाल भी लगाए हैं। फाइनल मैच 24 मई को होगा। महानगर के अध्यक्ष जयराम भाई पाटीदार व महादेव पाटीदार ने बताया कि लोग सपरिवार टूर्नामेंट में मैच देखने आ रहे हैं। प्रदेशभर की समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखजनों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन समिति के रवि भाई, राकेश भाई, धर्मन्द्र भाई, चंचल भाई, अरुण भाई, धर्मेन्द्र जैक्सन, सुनील भाई, हरिओम भाई, महेन्द्र भाई, वीरेंद्र भाई, सचिन भाई, दुर्गेश भाई, मनीष भाई, हुकुम भाई सहयोग कर रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026