जगदलपुर (ईएमएस)। जिले के धरमपुरा कालीपुर के पास बीती रात 11 बजे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से हुई सड़क दुर्घटना में युवक गुप्तेश्वर जैन की मौत हो गई। परपा पुलिस ने बताया कि गुप्तेश्वर जैन कांकेर के निवासी थे। वह कई वर्षों से जगदलपुर के धरमपुरा में एक बुक की दुकान का संचालन करते थे। बीती रात उन्होंने दोस्तों के साथ घूमने की याेजना बनाया, वे कार से दोस्तों के साथ आए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी कार दोस्तों को देकर दोस्त की बाइक से घर के लिए रवाना हुए, इसी दाैरान कालीपुर के पास मोड़ पर उसकी बाईक अनियंत्रित हाेकर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। पीछे से आ रहे दोस्तों ने भीड़ देखकर गुप्तेश्वर को पहचान लिया। वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार को देर रात ही घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुधीर जैन /चंद्राकर/21 मई 2026