ग्रामीणों का जीना हुआ बड़ा दुर्लभ ग्रामीणों ने की घोषित अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग सीहोर (ईएमएस)। अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। भीषण गर्मी में सेमरा दांगी सहित आसपास के गांवो में 2 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को विनय सिंह दांगी के नेतृत्व में विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन देकर घोषित अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की है। मीणों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण घरों में कूलर पंखे नहीं चल पा रहे हैं हालात ऐसे हैं कि हमारी रातों की नींद हराम हो गई है और बिजली नहीं होने के कारण दिन में भी आराम नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र में मक्खी मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है ग्रामीण तेज गर्मी और हवा की गति कम होने के कारण घबराहट बेचैनी के शिकार हो रहे हैं। बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी में पर्याप्त हवा नहीं मिलने से बच्चों पर बीमार होने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के कुलदीप दांगी, चंद्र प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र दांगी, विनोद मेवाड़ा, महेश मेवाड़ा, धर्मेंद्र मालवीय, प्रमोद धाकड़ सहित ग्राम वासियों ने विद्युत वितरण कंपनी से रात और दिन में की जा रही 2 घंटे की आ घोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की है। ईएमएस/विमल जैन / 21 मई 2026