क्षेत्रीय
21-May-2026
...


मण्डला (ईएमएस)। विगत दिनों लंबे समय से चल रही पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कि अटकलों को आखिर विराम लग गया पेट्रोल डीजल के दामों में लगभग तीन तीन रुपए कि वृद्धि तेल कंपनियों के द्वारा कर दी गई ओर आमजनता को लगने लगा कि अब राहत मिलेगी पंरतु ऐसा दिख नहीं रहा है पम्पों में लंबी-लंबी कतारें के साथ ही लोगों का कहना है कि पेट्रोल डीजल पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जा रहा है दो पहिया वाहन को पेट्रोल दो सौ रुपए का तो चार पहिया वाहन को पांच सौ रुपए का पेट्रोल तो डीजल कि कोई लिमिट तय नहीं है शादी विवाहों के सीजन के साथ साथ खेती किसानी का भी काम चलने के कारण डीजल कि मांग बढ़ गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसी बीच विगत 18 म ई कि देर-रात पेट्रोल डीजल कि कीमत पर 90 पैसे कि बढ़ोत्तरी के बढ़ता मूल्य चार रुपए पार हो गया मूल्य वृद्धि कि आशंकाओं के बीच के बीच पम्प संचालक स्टाक रखना चाह रहे है वहीं नागरिक आपूर्ति विभाग का कहना है कि पेट्रोल डीजल कि कोई कमी नहीं है जबकि चिर ईडोगरी के पम्प में किसानों कि लम्बी कतार लगने डीजल नहीं देने शिकायत पर कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद तत्काल किसानों को डीजल प्रदाय किया गया ऐसा ही मंडला के रिलायंस जियो में दो पहिया ओर चार पहिया को लिमिट में पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पिक अप वाहन रखें ड्रमों में डीजल देते तस्वीरों में देखा जा सकता है इनका कहना है चिर ईडोगरी में किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा था शिकायत करने के बाद दिया गया। ईएमएस / 21/05/2026