क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) भीषण गर्मी में गहराते जलसंकट के कारण पानी की समस्या से परेशान रहवासियों ने आज सुबह एमआइजी थाने के सामने नेहरू नगर स्थित अटल द्वार पर धरना प्रदर्शन करते चक्काजाम कर दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। परेशान रहवासियों ने विरोध स्वरूप सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया। सूचना मिलने पर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से चर्चा कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और यातायात फिर सामान्य हो सका। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026