क्षेत्रीय
21-May-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन एवं थाना तेलीबांधा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध रूप से बटनदार चाकू रखने एवं सार्वजनिक स्थान पर लोगों में भय उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास राजातालाब स्थित तरुण नगर शीतला तालाब क्षेत्र में कुछ युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सोहेल खान एवं प्रदीप दीप उर्फ माया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक-एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 287/26 एवं 288/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इसी क्रम में 20/21 मई 2026 की मध्यरात्रि थाना तेलीबांधा क्षेत्र में रिंग रोड स्थित श्मशान घाट के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा। घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतीश बघेल के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से भी एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।