क्षेत्रीय
21-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा गुरूवार को मुंगावली का भ्रमण किया गया। प्रशासक द्वारा भ्रमण के दौरान सहकारिता, ऊर्जा संरक्षण, सदस्यता महाअभियान एवं हरित सहकार अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रशासक श्री यादव द्वारा वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में नागरिकों से किए गए ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ के आह्वान का उल्लेख करते हुए सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। साथ ही वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। प्रशासक द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर पौधरोपण के लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरित सहकार अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अन्तर्गत 14 अप्रैल से 30 जून तक चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान में अधिक से अधिक किसानो को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य संपन्न किये जाने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान प्रशासक द्वारा किसानो से ई विकास प्रणाली अन्तर्गत ई टोकन के माध्यम से खाद वितरण साथ उपार्जन केंद्र ग्राम कुकावली का निरीक्षण भी किया गया है।