महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह और महिला शसक्तिकरण अधिवेशन 23 - 24 मई को जबलपुर के कचनार क्लब एंड रिसोर्ट के रूकमणी हॉल में हाल में आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रदेश के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। सभा अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू और महीला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति आभा दीपक साहू ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय दत्त क्षीरसागर, महामंत्री रामलाल गुप्ता, अपर महासचिव डॉ. अरुण भस्मे, प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमती आभा साहू, राष्ट्रीय कार्य वाहक अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष ताराचंद साहू, डॉ. हेमराज साहू, रमेश के. साहू, हरीशंकर साहू, अनिल कुमार साहू, अकेला मदनलाल साहू, हीतेश साहू, केशव साहू, शिवदयाल सिमरैया, रमेश साहू सहित समस्त कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समस्त प्रादेशिक पदाधिकारी, साहू समाज, जबलपुर अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । दोपहर इसी स्थान पर राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन श्रीमती आभा साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रदेशों से महिला पदाधिकारी उपस्थित होकर महिलाओं के विकास एवं उनके सशक्तिकरण के लिए चिंतन करेंगे तथा आगामी योजना बनाकर कार्य को गति प्रदान करेंगे । दूसरे दिन दिनांक 24 मई 2026 को इसी स्थान पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन भी किया गया है जिसमें 28 विभिन्न प्रदेशों के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपने विचार व्यक्त करेंगे। जबलपुर से पदाधिकारी राधेश्याम साहू, राहुल अनुराग साहू पार्षद, श्रीकांत साहू, उदयभान साहू, अशोक साहू, राजेश साहू, धीरज साहू, सतीश साहू, शोभा साहू, रानी साहू, सरिता साहू, नीतू साहू, शिल्पा साहू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सुनील साहू / शहबाज / 21 मई 2026 / 09.00