क्षेत्रीय
21-May-2026
...


देवास (ईएमएस)। भीषण गर्मी के चलते पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सृष्टि सेवा संकल्प द्वारा शहर में 101 सकोरों का वितरण किया गया। संस्था के यशवंत तिवारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं जीव-जंतुओं को राहत पहुंचाने के लिए यह सेवा अभियान चलाया गया है। संस्था के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने पक्षियों की सेवा को मानवता का श्रेष्ठ कार्य बताते हुए नागरिकों से अपने घरों, छतों एवं आसपास पानी से भरे सकोरे रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यशवंत तिवारी, घनश्याम माहेश्वरी, अरविंद भट्ट, महादेव श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, रमेश जोशी, अशोक सोलंकी, आनंद सिंह चौहान, प्रदीप चींचे, गणपत यादव, रामचंद्र पाटीदार, बृज बिहारी यादव, ओम खोचनवार, रघुनंदन निगम, सुरेंद्र त्रिवेदी एवं श्रीमती नीलम यादव उपस्थित रहे। संस्था द्वारा भविष्य में भी जनसेवा एवं जीव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी।