क्षेत्रीय
21-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | थाटीपुर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु ग्वालियर के थाटीपुर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्याम रसोई के तत्वावधान में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित गणेश्याम शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा चरित्र का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरा पंडाल भक्तिभाव से सराबोर हो उठा। महाराज श्री ने कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण का महत्व होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा का जिस प्रेम और सम्मान के साथ स्वागत किया, वह मानवता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं, दिखावे के नहीं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा संयोजक श्रीमती सीमा मोहन समाधिया एवं मुख्य यजमान भारतीय राजोरिया,योगेश पाल ,हरिओम शर्मा सहित श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता