निगम अमले ने 19 पशु कांजी हाउस एवं 05 पशुओं को आसरा भेजा भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 19 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में एवं 05 पशुओं को आसरा चिकित्सालय भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 18 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 20 पशुओं को खजूरी कला से सुरभि गौशाला ग्राम पंचायत वासिया कंकाली मंदिर गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के वल्लभ भवन, विधानसभा, भेल, बरखेड़ा, साकेत नगर, शक्ति नगर, बावड़िया, रोहित नगर, रेल्वे स्टेशन क्र. 01, 80 फिट रोड, अशोका गार्डन, सेमरा, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बैरागढ़, लालघाटी, शाहजहांनाबाद क्षेत्र आदि स्थानों से सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 19 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में एवं 05 पशुओं को आसरा चिकित्सालय भेजने की कार्यवाही की जबकि हाका पार्टी द्वारा 18 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 20 पशुओं को खजूरी कला कांजी हाउस से सुरभि गौशाला ग्राम पंचायत वासिया कंकाली मंदिर गौशाला भेजने की कार्यवाही की।