राष्ट्रीय
22-May-2026
...


मार्को रुबियों भारत में ही अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का मनाएंगे जश्‍न नई दिल्ली,(ईएमएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा को लेकर भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि यह दौरा स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता है। यह यात्रा क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने के प्रयासों के बीच क्वाड साझेदारी के रणनीतिक महत्व को और रेखांकित करती है। भारत में स्‍थि‍त अमेरिकी दूतावास ने एक्‍स पर कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा को समर्थन देने से लेकर अहम खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने तक रुबियो की भारत यात्रा क्वाड साझेदारी के महत्व पर जोर देती है। अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो शनिवार को भारत आ रहे हैं और 23 से 26 मई तक देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा करेंगे। नई दिल्ली में भारतीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा, रुबियो के क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। इस दौरान क्वाड साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। इस यात्रा के दौरान रुबियों भारत में ही अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का जश्‍न मनाएंगे। रुबियो ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है और मैं इसे अपने भारतीय साझेदारों के साथ मनाने के लिए उत्सुक हूं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्रों में से हैं। इसलिए हम इसे साथ में मनाने के लिए तत्पर हैं। रुबियो के इस वीडियो संदेश को एक्स पर साझा करते हुए, अमेरिका के भारत स्थित दूतावास ने कहा कि हम आपके साथ इस अवसर को मनाने के लिए उत्साहित हैं। सिराज/ईएमएस 22मई26