राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। केंट पुलिस ने हेलटगंज सदर में फायर आर्म्स लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जब्त किया है। केंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर हेलटगंज सदर में देशी कट्टा लेकर घूम रहे शीतलामाता मंदिर के पास लियो कंपांउड केंट निवासी 25 वर्षीय शाहरुख अंसारी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस जब्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है। बताया गया है कि आरोपी शाहरूख अंसारी के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित पूर्व से 4 अपराध पंजीबद्ध हैं। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 05.55