पूर्व सरपंच के केयर टेकर की हत्या, गले में गमछे का फंदा और हाथ में गहरे कट का निशान जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानांतर्गत धनवंतरी नगर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक घर के अंदर संदिग्ध परीस्थितियों में युवक की लाश मिली है। युवक परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची धनवंतरी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना पश्चात लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि श्यामनगर निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ चिंगम की लाश पूर्व सरपंच के घर में मिली है। जहां मृतक केयर टेकर का काम करता था| शव के हालात देखकर लगा कि उसकी हत्या की गई है| मृतक के गले में गमछा लपटा हुआ था और हाथ में कट के निशान थे। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटना स्थल का बारीकी सें निरीक्षण करने के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक ने आत्महत्या की अथवा किसी अन्य कारण से उकी जान गई है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने और प्रकरण की जांच के बाद ही हो सकेगा। अजय पाठक / मोनिका / 22 मई 2026 / 02.55