राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। गौरीघाट पुलिस ने रामलला मंदिर के सामने पुरानी बस्ती गोरीघाट में सट्टा पट्टी लिख रहे एक वृद्ध सटोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से नगद 8 हजार 30 रुपए और दो सट्टा पट्टी जब्त की है| गौरीघाट थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर रामलला मंदिर के सामने पुरानी बस्ती गौरीघाट में सट्टा पट्टी लिख रहे रामलला मंदिर के सामने गौरीघाट निवासी 75 वर्षीय नारायण चौधरी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 सट्टा पट्टी व नगदी 8 हजार 30 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 05.57